Divya Arun Upasana2 Day 1
दिव्या अरुण उपासना 2.0 कार्यक्रम : प्रथम दिवस 18 मार्च 2023
प्रथम दिवस 18 मार्च 2023.
दिव्या अरुण उपासना 2.0 कार्यक्रम को मनाने हेतु अभी यात्रा के प्रथम समूह के प्रतिभागी नाहरलगून रेलवे स्टेशन अरुणाचल प्रदेश की पुण्य भूमि पर पधारे हैं।
सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि यहां स्वागत में माननीय श्री जगदींदू देव जी एवं माननीय श्री जोली सोनम जी अपने साथी बंधुओं सहित उपलब्ध हुए। जिन्होंने पारंपरिक अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया एवं पूर्वोत्तर क्षेत्रीय विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में आवास तथा यात्रा की व्यवस्था पूर्ण करवाई।
यहां यात्रा में पधारे सभी प्रतिभागियों को नबाम यही जी, एवं प्रकाश ठाकुर जी तथा केएन कबांगम जी से भेंट कर अत्यंत आदर्श मार्गदर्शन एवं प्रबंधन प्राप्त हुआ।
अंत में 19 फरवरी 2023 प्रातः सभी प्रतिभागियों ने प्रबंधन में सहायक सभी महानुभावों का आभार व्यक्त कर दिरांग वैली की ओर प्रस्थान किया।
